{"_id":"595fde464f1c1b41298b471b","slug":"141499455046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा के साथ तीन दिन से लापता चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा के साथ तीन दिन से लापता चालक
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शुक्रवार को लिलोन निवासी इरफान कोतवाली पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका साढ़ू अमन निवासी बेहड़ा बिजनोर उसके साथ गांव में रहता था। उसने अमन को चलाने के लिए ई-रिक्शा दे रखा था। जिसे चलाकर अमन अपने परिवार का पालन कर रहा था। तीन दिन पूर्व अमर ई-रिक्शा चलाने के लिए घर से गया, लेकिन आज तक नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका के चलते इरफान ने कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
गल्ले से निकाल लिए दस हजार
शामली। थाना आदर्श मंडी के गांव टिटौली निवासी रुपेश कुमार पुत्र ओम सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गांव में राशन डीलर है। बृहस्पतिवार को वह राशन का वितरण कर रहा था। आरोप है जब वह अंदर गोदाम में माल का स्टॉक चेक करने गया तो उसी दौरान किसी ने उसके गल्ले से दस हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।