फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर से भागे छात्र-छात्रा को परिजनों ने पकड़ा

घर से भागे छात्र-छात्रा को परिजनों ने पकड़ा

Sat, 06 Apr 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
घर से भागे छात्र-छात्रा को परिजनों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र-छात्रा घर से भाग निकले। जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनों ने तलाश की और दोनों को बस अड्डे पर पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने छात्र की पिटाई भी की। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर के छात्र और हाईस्कूल की छात्रा में प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो छात्र को दिल्ली रिश्तेदारी में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। उधर, शनिवार को छात्रा घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो दोनों शामली में एक बस अड्डे के निकट मिल गए। आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने छात्र पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, छात्र के परिजन भी थाने पहुंचे और छात्रा पर फोन कर बुलाने और उसके परिजनों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच में मामला शामली कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण परिजनों को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed