{"_id":"5c97c7c9bdec2213fe5d2b2f","slug":"131553450953-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिवार ने दी पलायन की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। तीन दिन पहले लड़की से छेड़छाड़ और विरोध करने पर घर में घुसकर हमला करने की घटना से आहत परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पलायन की चेेतावनी दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों ने पहले तो शराब के नशे में उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग घटना के बाद भी उनके साथ कई बार अभद्र व्यवहार कर चुके हैं और पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे बच्चों के साथ पलायन कर जाएंगे। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में तहरीर देने वाले पक्ष से भी संपर्क किया गया है।