{"_id":"5b4e36654f1c1b49748b56c5","slug":"131531852389-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से बिछड़ा युवक अपने परिजनों से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 साल से बिछड़ा युवक अपने परिजनों से मिला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल से बिछड़ा युवक परिजनों से मिला
शामली। फिरोजाबाद से 15 साल पूर्व लापता हुआ किशोर गढ़ीपुख्ता के मालैंडी में मिल गया। एएसपी के प्रयास से गढ़ीपुख्ता पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। बाद में परिजन उसे अपने साथ ले गए।
मंगलवार की सुबह रामबहादुर पुत्र बाबूराम, निवासी गांव बास देवाई जिला फिरोजाबाद कई लोगों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा। उसने एएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की। एएसपी को बताया कि उसका बेटा मुकेश 15 साल पूर्व घर से लापता हो गया था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सोमवार को उनके मोबाइल पर कॉल आई तथा मुकेश ने बताया कि वह शामली में है। उसके बाद वह मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने एएसपी से युवक को बरामदगी की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले में संज्ञान लेकर तत्काल जिस नंबर से कॉल परिजनों के पास गई थी उसकी सीडीआर और लोकेशन निकलवा ली। पता चला कि वह कॉल गांव मालैंडी निवासी एक युवक के मोबाइल से की गई थी, जिस पर गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस तेजपाल पुत्र सुखबीर निवासी गांव बधेव के यहां पहुंची तथा मुकेश को बरामद कर लिया। तेजपाल के अनुसार यह उनके पास पिछले चार साल से नौकरी कर रहा है। बाद में युवक मुकेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पिता से मिलकर रो पड़ा
पिता रामबहादुर ने जब मुकेश को देखा तो वह फफक फफक कर रो पड़ा। परिजनों के अनुसार जब वह घर से गया था उस समय उसकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। अब 30 वर्ष का हो चुका है। वह उसे पाने की उम्मीद खो बैठे थे, लेकिन शामली पुलिस के प्रयास से युवक अपने परिजनों से मिल सका।