{"_id":"5b3294554f1c1b53268b81ab","slug":"131530041429-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने जताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान ने जताया जान का खतरा
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान ने जताया जान का खतरा
गढ़ीपुख्ता। नौकर के साथ हुई मारपीट के मामले में समझौता कराने गए ग्राम प्रधान के साथ भी दूसरे पक्ष के लोगों का विवाद हो गया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने थाना परिसर में ही उन्हें धमकी दी। आशंका है कि वह किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं।
गांव धनेना के प्रधान जितेंद्र कुमार ने गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही धर्मपाल ने उनके नौकर के साथ मारपीट कर दी। शिकायत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके नौकर तथा दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने ले गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि जब इसकी सूचना मिलने पर वह थाना गढ़ीपुख्ता पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष से धर्मपाल ने भी ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।