{"_id":"5af48d114f1c1b64098b94ed","slug":"131525976337-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर से कुकर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर से कुकर्म, आरोपी हिरासत में
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक से कुकर्म, आरोपी हिरासत में
थानाभवन। कस्बे में एक बालक के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच प्रारंभ कर दी है। कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बीमार हैं और वह घर चलाने के लिए बृहस्पतिवार को मजदूरी पर गई थी। उसका 12 साल का बेटा एक गार्डन के पास गया था। उसी समय क्षेत्र के गांव गौसगढ निवासी एक युवक वहां पहुंचा और उसके बेटे को जबरदस्ती पकड़कर पास की झाड़ियों में ले गया और धरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो उसे पिटाई करने की धमकी दी। किशोर ने घर आकर पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया था। किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव में 25 दिसंबर 2017 को बागपत जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव नोजल निवासी भोपाल, देवी सिंह, देवेंद्र व विक्की उर्फ परमवीर उसके परिवार की एक महिला का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी भोपाल, देवी सिंह व देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि विक्की फरार चल रहा था। दरोगा अनिल कुमार तेवतिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।