{"_id":"5ac7bbd84f1c1bbe618b5e01","slug":"131523039192-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला का कुंडल छीन ले गये बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला का कुंडल छीन ले गये बदमाश
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए।
मोहल्ला काकानगर निवासी रविंद्र पटवारी के मकान में तमेला गढ़ी निवासी धर्मवीर किराए पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा मकान में पता पूछने के बहाने अंदर घुस गया। जिस पर रामकली ने विरोध जताया और उसको बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान युवक ने मौका पाकर उसके कान पर झपट्टा मारकर एक कुंडल छीन लिया और भागने लगा। शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक दोनों बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी। उधर, इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।