फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सहकारी समिति में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, छेड़डाड़ का प्रयास

सहकारी समिति में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, छेड़डाड़ का प्रयास

Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, छेड़डाड़ का प्रयास
चौसाना।
विज्ञापन

इलाज के लिए चिकित्सक के पास जा रही एक महिला को गांव के ही युवक ने बंधक बना लिया और कुंडल, नगदी लूट ली। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई। चौसाना के मजरा भड़ी की 35 वर्षीय महिला शनिवार रात तबियत बिगड़ने पर स्थानीय चिकित्सक के क्लीनिक पर दवाई लेने जा रही थी। महिला साधन सहकारी समिति के पास पहुंची तो पहले से वहां मौजूद युवक ने उसको मुंह पर कपड़ा डालकर बंधक बना लिया। जिसके बाद महिला के सोने के कुंडल और नगदी लूट ली। आरोप है कि युवक ने महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। खुद को घिरता देख आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि युवक समिति के पास ही रहता है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed