फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे संधर्ष तीन घायल

मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे संधर्ष तीन घायल

Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे संधर्ष तीन घायल
तीन बीघा जमीन के लिए दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। तीन बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए । सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से छह लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में पिछले काफी दिनों से सत्यवान व महिपाल पक्ष के लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच रंजिशन पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि बुधवार को महिपाल किसी कार्य के लिए गांव में जा रहा था। इसी बीच सत्यवान से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई । उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया, लेकिन कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से सत्यवान, महिपाल, कालू घायल हो गए। गांव में झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग करके तीतर बितर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed