फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज

राशन डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली/गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व राशन डीलर से रंगदारी मांगने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी राशन डीलर के देवर देवेंद्र पुत्र चमनलाल ने गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति ने हर महीने अनाज के कट्टे तथा पांच हजार रुपये हर महीने नगद देने की रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने नहीं देने पर जान से मारने की धमकी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सऊद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed