फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हत्या के मामले में पिता पुत्री को गिरफ्तार किया

हत्या के मामले में पिता पुत्री को गिरफ्तार किया

Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में पिता पुत्री को गिरफ्तार किया
कैराना।
विज्ञापन

दभेड़ी खुर्द में संघर्ष के दौरान ग्रामीण की हत्या के मामले में कैराना कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैराना कोतवाली के एसआई नेमचंद ने बताया कि गत दो अप्रैल को गांव दभेड़ी खुर्द में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में जाबिर घायल हो गया था। बाद में जाबिर की दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जाबिर के भाई राशिद ने कैराना कोतवाली में सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनमें से पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार सुबह मामले में वांछित चल रहे यूसुफ निवासी दभेड़ी खुर्द को उसके मकान से तथा यूसुफ की पुत्री शाइस्ता को गांव बसेड़ा निवासी रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।

हमले के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
कैराना। युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी उस्मान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को मोहल्ले के ही आसिफ, अमजद, आस मोहम्मद, फैशल व जावेद ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed