{"_id":"5973a3eb4f1c1b7b268b47af","slug":"131500750827-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी। महिला का शव उसके मायके कांधला में लाया गया, जिस पर लोगों ने हंगामा कर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शाहपुर थाने भेजवा दी है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी राशिदा पुत्री फैय्याज की शादी सात वर्ष पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी नाजिम के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे महिला के पति नाजिम , जेठ आरिफ, जेठानी भूरी, ननद शब्बो ने मारपीट कर घायल कर दिया और उपचार भी नहीं कराया, जिससे उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शुक्रवार शाम महिला का शव कांधला के मोहल्ला खाकरोबान निवासी जेठ आरिफ के यहां ले आए। उधर, मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले में महिला के पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना शाहपुर (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र में हुई, जिसके चलते इसकी विवेचना शाहपुर थाने को भेज दी गई है।