{"_id":"59612de54f1c1b98148b456d","slug":"131499540965-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में मारपीट, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मामलों में मारपीट, कई घायल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना । गांव इस्सोपुर में महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, जबकि मोहल्ला पीरजादगान में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और बहनों के साथ मारपीट की गई। दोनों मामलों में तहरीर दी गई।
गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी एक युवक खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी आरोप है कि उसी दौरान एक युवक उसके घर में घुस गया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके बाद आरोपियों ने महिला के पति के साथ भी खेत पर जाकर मारपीट की, पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं मोहल्ला पीरजादगान की महिला ने बताया कि उसके पुत्र की शादी 10 माह पूर्व मोहल्ले में ही एक युवती से हुई थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके पुत्र पर परिवार से अलग रहने का दबाव बना रहे है। शनिवार को जब उसका पुत्र बाहर जाने के लिए तैयार हो रहा था तो उसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग घर में घुस आए तथा उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला और उसकी पुत्रियों ने युवक को बचाना चाहा तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और युवतियों के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।