{"_id":"595940424f1c1b8c1a8b4b93","slug":"131499021378-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-100 गाड़ी के सामने से भाग गया बाइक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल-100 गाड़ी के सामने से भाग गया बाइक चोर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के सामने से भाग गया बाइक चोर
कैराना। रविवार सुबह यूपी डायल -100 पुलिस को सूचना मिली कि एक चोर गोगवान से इंजन लगे रेहडे़ में चोरी की कटी हुई बाइक बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम गोगवान से झिंझाना जाने पर सड़क पर रेहडे़ का पीछा किया। चोर बाइक का सारा सामान सड़क पर गिरा कर इंजन रेहड़ा लेकर भाग गया, लेकिन डायल 100 पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने बाइक का सारा सामान कोतवाली भिजवाया। डायल-100 गाड़ी के चालक की ओर से अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महिला को पीटा
कैराना। शनिवार देर शाम बरनावी निवासी सालिम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी जुल्लो घर पर बैठी थी। बच्चों के विवाद में पड़ोस के ही चार लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला करके उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा रिपोर्ट दर्ज कर ली है।