फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना। हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना गोहाना में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने कांस्टेबल धर्मेंद्र के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को लेकर क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में दबिश दी, लेकिन घंटों बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सुन्हेटी निवासी आरोपी उनके थाना क्षेत्र के गांव जानपुर से पिकअप चोरी करने के मामले में वांछित चल रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। बाद में सफलता नहीं मिलने पर पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन


डोडापोस्त के साथ किया गिरफ्तार
कैराना। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूरा चुंगी से पप्पू उर्फ कामिल निवासी मोहल्ला अफगानान को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने पांच किलो डोडापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

--
युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक
कैराना। कैराना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने एक साथी के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेर से पिकअप चोरी
कैराना। मोहल्ला दरबारकलां निवासी मेहरबान ने कोतवाली पर तहरीर दी कि सोमवार शाम उसने अपनी पिकअप महिंद्रा गाड़ी को पंजीठ तिराहे पर स्थित अपने भाई गुलफाम के घेर में खड़ी की थी। खुद निकट ही स्थित गोदाम में जाकर सो गया। रात में चोरों ने उसकी गाड़ी को चोरी कर लिया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।


किशोरी को बरामद किया
कैराना। कैराना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी को बड़ौत से बरामद कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed