फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

थानाभवन। पुलिस ने क्षेत्र में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अभी फरार हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चोरी का सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चोरी के दो सिलिंडर लेकर भैंसानी से थानाभवन की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम बाबर और नौशाद निवासी भैसानी इस्लामपुर बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक बदमाशों के कब्जे से बरामद गैस सिलिंडर करीब एक सप्ताह पूर्व मरगूबगढ़ गांव के प्राथमिक विद्यालय से चोरी किए थे। उनसे जो बाइक बरामद हुई है वह उन्होंने दो माह पूर्व दिल्ली से चोरी की थी। इसके अलावा एक माह पूर्व पकड़े गए बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर भैंसानी निवासी यूनुस प्रधान के घर से बाइक और करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी किया था। एक माह पूर्व सामुदायिक चिकित्सालय से संबद्ध हिंड गांव के क्षय रोग चिकित्सालय में कंप्यूटर, स्कैनर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी करने की घटना का भी खुलासा किया है। इनके अलावा इसी गिरोह ने गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक भैंसा भी चोरी किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed