{"_id":"5c3a2f52bdec2273863306e1","slug":"121547317074-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के ताले तोड़कर नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरखंडी में मकान के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये नकद, स्वर्ण आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
शहर के मोहल्ला बरखंडी में मंदिर के समीप रोशनी देवी अपने मकान में अकेली रहती है। शुक्रवार शाम को रोशनी देवी अपने गांव उदपुर थाना झिंझाना में गई थी। रात में चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी नकदी और सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। शनिवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखकर इसकी सूचना रोशनी देेवी को दी। पीड़ित महिला अन्य परिजनों के साथ शामली पहुंची और घर के अंदर सामान इधर उधर बिखरा मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मकान में चोरी होने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।