{"_id":"5c2baba6bdec2256fe7bdb98","slug":"121546365862-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एसआई रमेश चंद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भूरा-बराला मार्ग पर संदिग्ध युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह मौके से फरार होने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरशद निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। उधर, कैराना में शनिवार सुबह यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई हरिओम त्यागी खादर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मवी यमुना तटबंध से गुजर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से टायर की ट्यूब में ले जाई जा रही 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अंजू निवासी ग्राम मवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
राजस्थान पुलिस की दबिश, आरोपी फरार
कैराना। पशु क्रूरता के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में राजस्थान पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
शनिवार को राजस्थान के जिला नागौर के थाना डिडवाना से एएसआई रामनिवास ने अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आर्यपुरी देहात व छड़ियान मोहल्ले में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एएसआई रामनिवास ने बताया कि गिरधारी व गफूर निवासीगण आर्यपुरी देहात तथा सादिक कुरैशी निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना के विरुद्ध उनके थाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वे फरार चले आ रहे हैं। आरोपियों के हत्थे नहीं चढ़ने पर पुलिस टीम बेरंग लौट गई।