{"_id":"5c193cf1bdec2256d06c633b","slug":"121545157873-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से आतंकित का दंपती नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से आतंकित का दंपती नकदी व जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकित का दंपती से नकदी और जेवर लूटे
थानाभवन।। गांव फूसगढ़ के समीप गमी से लौट रहे दंपती से बदमाशों ने नगदी, जेवर लूट ली। पुलिस ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना चरथावल के गांव बलवाखेड़ी निवासी विशाल अपनी पत्नी अन्नू के साथ सोमवार सुबह लव्वा दाउदपुर गांव में रिश्तेदारी में रस्म तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शाम को करीब छह बजे बाइक से लौटते समय जब वे थानाक्षेत्र के गांव फुसगढ़ के समीप पहुंचे, तो विशाल किसी जरूरी काम के लिए रूक गए। उसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से डेढ़ हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, कुंडल और गले की चेन लूट ली और बदमाश मौके से फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने थाने में घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।