फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ताला तोड़कर 32 हजार रुपये चोरी

ताला तोड़कर 32 हजार रुपये चोरी

Fri, 12 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर 32 हजार रुपये चोरी
ताला तोड़कर 32 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द में मकान का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित मकान मालिक समरयाब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके में गई हुई है। बुधवार रात दस बजे वह हेयर कटिंग कराने गया था, तभी मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक को पीटकर किया घायल
कैराना। रुपयों के लेनदेन के विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी ओमवीर अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि गांव के ही युवक ने उससे रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी और उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, रेफर
कैराना। ऊंचा गांव - कांधला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैराना के मोहल्ला इकरामपुरा निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से कांधला की ओर जा रहा था। ऊंचागांव के निकट बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में गुड्डू और दूसरी बाइक सवार जुनैद निवासी बागपत घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे सहित दबोचा युवक
कैराना। पंजीठ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।

बुग्गी में टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक घायल
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र में कुड़ाना गांव के पास बृहस्पतिवार शाम भैंसा बुग्गी से टक्कर होने पर बाइक सवार अहसान (30) निवासी कुड़ाना घायल हो गया। राहगीरोें ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अहसान को शामली सीएचसी लाया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed