फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मनचलों के खिलाफ चला अभियान, छह पकड़े

मनचलों के खिलाफ चला अभियान, छह पकड़े

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मनचलों के खिलाफ चला अभियान, छह पकड़े
मनचलों के खिलाफ चला अभियान, छह पकड़े
विज्ञापन

थानाभवन। छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को मनचलों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की। इस दौरान छह युवकों को पकड़ा गया, लेकिन परिवार के लोगों द्वारा माफी मांगने पर युवकों को चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया गया।

कस्बा थानाभवन के लोगों द्वारा मनचलों के खिलाफ पुलिस से शिकायतें की जा रही थीं। इसी के चलते मंगलवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चार टीमों ने सादे कपड़ों में मनचलों के खिलाफ चेकिंग कराई। लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के साथ ही कस्बा के विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट के आसपास छुट्टी के समय चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थान से पर छह युवकों को पकड़ा, जो आती जाती छात्राओं और महिलाओं को बदनीयती से देख रहे थे। इसके बाद सभी युवकों को पुलिस थाने ले आई। बाद में युवकों के परिजन भी थाने पहुंच गए और युवकों की करतूत पर माफी मांगते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने का हवाला देकर युवकों को छोड़ने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया और चेतावनी देकर कहा कि फिर कहीं पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मनचलों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed