फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुठभेड़ में पकड़ा गया लुटेरा, दो बदमाश फरार

मुठभेड़ में पकड़ा गया लुटेरा, दो बदमाश फरार

Sat, 07 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया लुटेरा, दो बदमाश फरार
शामली।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के घर में घुसकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। बदमाश के पास से पुलिस ने लूट की रकम में से 4100 रुपये बरामद करने का दावा किया है।
एसपी दिनेश कुमार ने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर बताया कि 29 जून को झिंझाना में व्यापारी सुरेंद्र के घर में घुसकर थैला लूट लिया था, जिसमें 20 हजार रुपये थे। पीड़ित ने झिंझाना थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर तीन संदिग्ध कैराना रोड पर सुंदरलाल के कोल्हू पर खड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने टीम के साथ वहां पहुंचे और बाइक सवार तीनों युवकों घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जुनेद पुत्र तासिम निवासी गांव खुरगान और फरार बदमाशों के नाम जावेद पुत्र जमील, राशिद पुत्र नवाजा निवासी गांव खुरगान बताया। पुलिस ने जुनेद के पास से लूटी गई रकम में से 41 सौ रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस एक बाइक तथा अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से ही लगे थे व्यापारी के पीछे
पूछताछ में जुनेद ने पुलिस को बताया कि राशिद ने पूरा प्लान बनाया था। वह बैंक में था और उसी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले हैं। जिसके बाद उन्होंने सुरेंद्र का पीछा किया और जब सुरेंद्र घर में घुस गया तो उन्होंने उससे थैला लूट लिया और भाग गए।


लूट के आरोपी बदमाश जुनेद को मुठभेड़ में दबोचा गया है, दो बदमाश फरार हो गए है। इन्होंने छह दिन पूर्व व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। - दिनेश कुमार एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed