फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेले में मौत का कुआ चलाने पर रिपोर्ट दर्ज

मेले में मौत का कुआ चलाने पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेले में मौत का कुआ चलाने पर रिपोर्ट दर्ज
मेले में मौत का कुआं चलाने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन।
कस्बा थानाभवन में झूले की अनुमति लेकर मेले में मौत का कुआं का आयोजन करने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम शामली और सीओ थानाभवन ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और मेले की अनुमति निरस्त करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने मेला आयोजक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कस्बा थानाभवन में मेला आयोजकों ने प्रशासन से झूले और दुकानों की अनुमति प्रशासन से ली थी। इसके बावजूद मेले में मौत का कुआं का आयोजन कर दिया, जबकि मौत का कुआं का आयोजन करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। सोमवार सुबह जब एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर ने मेला स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया , तो मेले में मौत का कुआं लगा मिला। वहीं अन्य भी कई अवैध गतिविधियां पाई गई। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही मेले के आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी और थाना पुलिस को मेला आयोजक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थानाभवन थाने के उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया ने मेले के मुख्य आयोजक मेहराज पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला लाल मस्जिद के खिलाफ मेले में अवैध रूप से बगैर अनुमति के मौत का कुआं का आयोजन करने की बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed