फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को किया जलाने का प्रयास

प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को किया जलाने का प्रयास

Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को किया जलाने का प्रयास
कांधला। कैराना निवासी युवती की शादी पांच वर्ष पूर्व कस्बे के एक मोहल्ले में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहल्ले की युवती के प्रेम जाल में फंस गया। परिवार के लोगों की कई बार इस प्रकरण को लेकर पंचायत हुई, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। आरोप है कि विरोध किए जाने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। रविवार को घर के सभी लोग किसी कार्य के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि दोपहर को पति अपनी प्रेमिका के साथ घर पर पहुंचा। जब महिला ने दोनों के घर आने का विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उस पर केरोसिन डालकर जलाने का भी प्रयास किया। महिला की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग वहां आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed