फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शातिर बदमाश को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, गया जेल

शातिर बदमाश को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, गया जेल

Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शातिर बदमाश को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, गया जेल
बदमाश को जेल भेजा
विज्ञापन

शामली। एसटीएफ द्वारा राजस्थान से गिरफ्तार किए गए 50 हजारी बदमाश धीरा को शनिवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

धीर सिंह उर्फ धीरा उर्फ शंकर पुत्र रणजीत निवासी गांव अलाउद्दीपुर झिंझाना शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमे दर्ज है। वह पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। शासन द्वारा उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ मेरठ ने शुक्रवार को शातिर बदमाश को राजस्थान के जिला बूंदी के कस्बा लखेरी से गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार शाम एसटीएफ ने उसको गढ़ीपुख्ता पुलिस को सौंप दिया था। शातिर बदमाश के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली थी। उधर, शनिवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बदमाश को मुजफ्फरनगर अदालत में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed