{"_id":"5a9aeaeb4f1c1b462c8bb126","slug":"121520102123-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... प्यार में पागल हो गये है समधी जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब... प्यार में पागल हो गये है समधी जी
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शामली। एक महिला को प्यार में दीवाने हुए समधी से पीछा छुड़ाना भारी हो गया है। विरोध करने पर जान से मारने की समधी की धमकी से परेशान होकर पीड़िता कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला को टरका दिया।
शनिवार को एक महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब दस साल पूर्व आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। पति नहीं होने के कारण उसने शुरू में तय किया था वह बेटी और दामाद के साथ ही रहेगी। इस पर वह शादी के बाद से वह दोनों के साथ ही रहने लगी। आरोपी है कि इस दौरान उसका समधी उसके पीछे पड़ गया। समधी चाहता है कि वह उसके साथ पत्नी की तरह रहे। विरोध करने पर अब जान से मारने की धमकी देता है। यहीं नहीं वह अपनी पत्नी को भी तलाक देने की बात करता है। ऐसे हालात में उसकी बेटी ने भी अपने ससुर की आदत के चलते उसे घर से बाहर निकाल दिया है। आरोप है कि पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने के बजाय उससे कोतवाली से टरका दिया। इसके बाद महिला निराश होकर चली गई।