{"_id":"5a5f9ffd4f1c1b89268b4f7e","slug":"121516216317-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद घर में घुसकर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद के बाद घर में घुसकर हमला बोला
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव इस्लामपुर घसौली में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पर दो युवकों में गालीगलौज हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें दो भाई घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बुधवार दोपहर कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी शहजाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहा था। दलितों की बस्ती में पहुंचने पर मिंटू नामक युवक ने ट्रैक्टर की गति तेज होने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोेप है कि कुछ समय के बाद शहजाद अपने परिवार के कई लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर मिंटू के घर में घुस गया हमला बोल दिया। इस दौरान मिन्टू और उसके भाई पिन्टू को घायल कर दिया गया। मोहल्ले के अंदर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हमला किए जाने की सूचना पर काफी संख्या में दलित समाज के लोग जमा हो गए। गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच झगडे़ की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के गांव में पहुंचने पर कार्रवाई की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। हमलावर पुलिस के आने से पूर्व कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। वहां मौजूद गंगेरू चौकी प्रभारी मेजर सिंह विर्क ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया । पुलिस की मदद से दोनो घायल भाइयों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां से मिंटू को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है । पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।