फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गढ़ी दौलत में कई घरों में बदमाशों ने की चोरी

गढ़ी दौलत में कई घरों में बदमाशों ने की चोरी

Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी दौलत में कई घरों में बदमाशों ने की चोरी
गढ़ी दौलत में कई घरों को खंगाला
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव गढ़ी दौलत में कई घरों में बदमाशों ने चोरी करके वहां से हजारों की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीडित लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में बुधवार रात्रि के समय बदमाशों ने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिछले कुछ दिनों से गांव गंगेरू इस्सोपुर गढी दौलत में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन क्षेत्र में चोरी की वारदात होने से गंगेरू व इस्सोपुर के ग्रामीणों ने गांव मे सुरक्षा समिति बनाकर पहरा देना शुरू कर दिया। अब बदमाशों ने गांव गढ़ी दौलत को अपना निशाना बना लिया है। बुधवार रात्रि के समय गांव निवासी शराफत के घर पर बदमाशों ने घुसकर वहां से 45 हजार की नगदी व 70 हजार की कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। उसके बाद बदमाशों ने मुरसलीन के घर को निशाना बनाते हुए वहां से 10 हजार की नकदी 30 हजार के जेवरात व हजारों की कीमत के अन्य सामान को चोरी कर लिया। जाहिद के घर से पांच हजार की नगदी व एक जोड़ी सोने के कुंडल को बदमाश चोरी करके ले गए। बदमाशों ने साजिद व जिंदा के घेर से पशुओं को चुराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक जाग हो जाने पर बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हे सूचना मिली है पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed