{"_id":"5a2c2a624f1c1b76678c06bd","slug":"121512843874-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की पिटाई कर मचा दिया अपहरण का शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद की पिटाई कर मचा दिया अपहरण का शोर
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पुराने विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद की पिटाई कर दी। जिसके बाद विवाहिता ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो अपहरण की सूचना झूठी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल खालापार निवासी नसीम की बेटी वसीला की शादी चार वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी राशिद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मामले को लेकर समाज के लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। करीब दो वर्ष पूर्व नसीम ने अपने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, शुक्रवार शाम को राशिद कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान डंगडूरा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि राशिद के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद ससुर नसीम ने पुलिस को सूचना दी कि हथियारबंद पांच बदमाश उसकी बेटी वसीला का अपहरण करने के लिए आए थे। शोर-शराबा होने पर चार बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। तब मालूम चला कि अपहरण की कोशिश नहीं की गई। इसके बाद पुलिस ने नसीम पक्ष से वसीम, गुल बहार, अय्यूब, जावेद, मोनू , वसीम, जहूर और दूसरे पक्ष से राशिद को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।