{"_id":"5a1328694f1c1b71548be4a8","slug":"121511204969-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांधला में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मोहल्ला खैल में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच रुपये बांटने के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर झड़प हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को दौड़ा लिया। बाद में एक प्रत्याशी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार की रात मोहल्ला खैल में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मोहल्ले के वोटरों को लुभाने के लिए रुपये देने का प्रलोभन दिया जा रहा था। इस सूचना पर दूसरा प्रत्याशी भी वहां पहुंच गया और दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली-गलौज भी शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद की सूचना पर कुछ देर में ही उनके समर्थक भी आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को तीतर बीतर किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया पुलिस को दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद होने के सूचना मिली थी, जिसमें पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई भी धारा 144 और आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मामले में एक प्रत्याशी की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।