फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साजिश, शराब और फिर हत्या

साजिश, शराब और फिर हत्या

Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
साजिश, शराब और फिर हत्या
शामली। छात्र रोहित की हत्या करने से पहले पूरी साजिश रची गई। प्रेेमिका के घर नशे में धुत्त होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इस अंदाज में जिले में पूर्व में कई हत्याएं हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना आदर्शमंडी के कस्बा बनत निवासी युवक रोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड की वजह प्रेम संबंध सामने आया है। प्रेमिका ने बाली उमर में हत्या की साजिश इस अंदाज में रची कि शातिर गच्चा खा जाए। पूर्व नियोजित साजिश के तहत रोहित को मकान पर बुलवाया और उसके बाद शराब पिलाई तथा फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसी तर्ज पर कांधला के गांव पंजोखरा निवासी प्रधान को भी शातिरों ने रास्ते से हटाने के लिए इसी तरह की साजिश रची थी। शातिरों ने प्रधान को शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पहले कांधला निवासी लिपिक शमीम को भी साजिश के तहत बुलवाया था और उसके बाद शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

महिला से पर्स छीनने का प्रयास
शामली। लांक निवासी महिला मंजू शामली में दवाई लेने के लिए आई हुई थी। बताया जाता है कि जब वह बुढ़ाना रोड पर पहुंची तो उसी दौरान दो-तीन महिलाओं ने उसको घेर लिया और उसके हाथ से उसका पर्स चुरा लिया। महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने चोरी करने वाली महिला को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गई। उसके बाद महिलाओं ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed