{"_id":"5973a3f44f1c1bcf398b4610","slug":"121500750836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, की गई हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, की गई हवाई फायरिंग
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। रंजिश को लेकर गांव खुरगान में शुक्रवार रात्रि दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग हुई। लाठी-डंडों में महिला सहित तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजवाया। शुक्रवार शाम तक मामले में किसी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
शुक्रवार रात 10.30 बजे गांव खुरगान में पुरानी रंजिश के चलते रुस्तम व सद्दाम पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। आरोप है कि इस दौरान एक दूसरे पर हवाई फायर भी किए गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने झगडे़ में घायल रुस्तम व दूसरे पक्ष के सद्दाम व जाहिदा को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से रूस्तम व जाहिदा को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।