{"_id":"5c8d3252bdec22145f538d00","slug":"11552757330-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों का पीछा कर पुलिस ने एक बदमाश पकड़ा, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों का पीछा कर पुलिस ने एक बदमाश पकड़ा, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों का पीछा कर पुलिस ने बदमाश पकड़ा, तीन फरार
कैराना। यमुना पुल पर कार सवार बदमाश आबकारी पुलिस का नाका तोड़कर फरार हो गए। सूचना फ्लैश होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई गाड़ियों के साथ बदमाशों का पीछा किया। बदमाश कार को छोड़ कर जंगल में घुस गए। पुलिस ने कांबिंग के दौरान ईख के खेत से एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
शनिवार को अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी टीम यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। शाम साढ़े पांच बजे हरियाणा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उसे तेज गति से चलाकर भगा निकला। कार सवारों के भागने की सूचना फ्लैश होते ही पुलिस की कई गाड़ियों ने पीछा कर घेरने की कोशिश की, जिस पर बदमाश बुच्चाखेड़ी-पंजीठ रोड पर कार को छोड़कर जंगल में घुस गए। पुलिस ने कांबिंग कर ईख के खेत से एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फुरकान निवासी इस्सोपुर खुरगान बताया है, जिसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद कार की छानबीन की जा रही है।