{"_id":"5c51e66cbdec224d044534fc","slug":"11548871276-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने भांजे पर डकैती का आरोप लगाकर दीसूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। भांजे पर ही डकैती का आरोप लगाते हुए झूठी सूचना देने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे यूपी 100 पुलिस पर ग्राम मलकपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथ लूटपाट की सूचना दी। बताया कि चार बदमाशों ने 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटे हैं। कोतवाली प्रभारी के अनुुसार सूचना देने वाले ने डकैती डालने वालों में जो नाम बताए उसमें एक उसका भांजे का नाम भी बताया। रात में ही पुलिस ने दबिश देकर उसके भांजे को भी पूछताछ को थाने बुलवा लिया। कोतवाल ने बताया कि कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर पता चला कि भांजे से उसके मामा अनवर ने 40 हजार उधार थे। भांजा अपने मामा से अपने रुपये वापस मांग रहा था जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। इसी के चलते मामा ने भांजे पर ये आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी के अनुसार झूठी सूचना देने वाले का शांतिभंग की आशंका में सूचना देने वाले का चालान कर दिया। जबकि भांजे को उसके गांव वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।