{"_id":"5c06b69ebdec22418b5fe3ee","slug":"11543943838-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के फरार आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत मे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगे के फरार आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत मे
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। वर्ष 2015 में ट्रेन में जमातियों के साथ हुई मारपीट के बाद हुए बवाल के एक आरोपी शब्बो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो मई 2015 को जमातियों के साथ ट्रेन में हुई मारपीट के बाद सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। साथ ही थाने में खडे़ वाहनों में आग लगा दी थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही कई लोगों को पकड़कर चालान कर दिया था। अभी भी मामले में कई लोग फरार चल रहे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। थाना प्रभारी सुनील दत्त के अनुसार इसी घटना में कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी शब्बो फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि जिला बदर शब्बो अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया गया।