फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

Fri, 21 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद
वाहन चोर गिरोह दबोचा, 11 बाइकें बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ग्राम झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। आरोपियों से एक तमंचा, एक चाकू और कारतूस के अलावा ग्यारह बाइक बरामद की गई। इनमें से दो बाइक दिल्ली के मुखर्जीनगर से चोरी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि झिंझाना थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने मुखबिर से मिली सूचना पर चौसाना-मुंडेट मार्ग पर नाई नंगला के जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ग्यारह मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो बाइक दिल्ली के मुखर्जीनगर थाना क्षेत्र से, दो बाइक झिंझाना के बिडौली से, जबकि दो बाइक चौसाना से चोरी की गई थीं। अन्य बाइक के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से बबलू पुत्र रामपाल निवास मोहल्ला छोटी आल चौसाना, हासिम पुत्र कासिम निवासी मोहल्ला नीला रोजा (झिंझाना) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मौके से मेहरबान पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शाहघासी, फरहाज पुत्र निफासत निवासी मोहल्ला नीलारोजा और हैदर पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला अफगानान फरार हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भी जारी हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed