{"_id":"5b8ed189867a5548384a1d26","slug":"11536086409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने आई कर्नाटक पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने आई कर्नाटक पुलिस
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचरों को गिरफ्तारी के लिए दबिश
झिंझाना।
चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
मंगलवार को कर्नाटक पुलिस के दरोगा सादासल विनाह ने टीम के साथ थाना झिंझाना में आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव अहमदगढ़ में अर्जुन और रामकुमार गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस टीम ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज है, जिसमें करीब डेढ़ साल से यह फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की कर्नाटक पुलिस के साथ झिंझाना पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस टीम कर्नाटक लौट गई।
युवक के खाते से निकाले 32 हजार रुपये
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी युवक के बैंक खाते से शातिर ने 32 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया था और उसका एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल गए। उसने बैंक शाखा में पहुंचकर प्रबंधक से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से किसी भी ग्राहक को इस तरह कॉल करके एटीएम का नंबर नहीं पूछा जाता है। पीडित युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गोकशी की सूचना पर मारा छापा
झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने मंगलवार को गांव टपराना में एक मकान पर छापा मारा। वहां गोहत्या होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मकान से गोवंश बरामद हुआ, जबकि गोहत्या में प्रयुक्त उपकरण भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सावेज, सोएब व मेहराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।