{"_id":"5b63559c4f1c1ba03e8b4c76","slug":"11533236636-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली।
अवर अभियंता नीतीश कुमार ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शहर के मोहल्ला काकानगर में रहते हैं और खेड़ीकरमू विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता है। बुधवार को विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण शाम करीब साढ़े छह बजे खेड़ीकरमू बिजलीघर से जुड़े गोहरनी फीडर पर ब्रेक डाउन लिया गया था। इसी दौरान गोहरनी गांव के कुछ लोग बिजलीघर पर पहुंचे और वहां मौजूद एसएसओ के साथ गाली गलौज की। आरोप है कि इसके बाद अवर अभियंता के काकानगर स्थित घर पर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी गई। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।