{"_id":"5a9c34a44f1c1b82408b5380","slug":"11520186532-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे को लेकर दो भाईयों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे को लेकर दो भाईयों में झगड़ा
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा
कांधला (शामली)। दरवाजे के स्वामित्व को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा की थाने तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी फुरकान व आशु दोनों भाइयों के मकान आसपास ही स्थित हैं । दोनों के बीच घर के बाहर लगे दरवाजे के स्वामित्व को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। समाज व परिवार के लोगों ने मामले के निपटारे को लेकर कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। रविवार सुबह दोनों के बीच इसी दरवाजे को लेकर एक बार फिर से गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। दोनों भाइयों नेे अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनो भाइयों का शांतिभंग की आशंका के चलते चलान कर दिया है।
चोरी का आरोपी हिरासत में
कांधला (शामली)। कस्बा कांधला के मोहल्ला मौलानान निवासी जावेद ने एक माह पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के ही गुल्लू ने उसके प्लाट से चारदीवारी के लिए लगाए गए खंभे व तारों को चोरी कर लिया हैं। रविवार को पुलिस ने दबिश के दौरान गुल्लू को उसके घर से हिरासत में लेकर उसका चलान कर दिया है।