{"_id":"595e87694f1c1b617b8b45f0","slug":"11499367273-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी पकड़ा
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी पकड़ा
झिंझाना(शामली)। थाना क्षेत्र के गांव सकौती के पास बदमाशों ने दस दिन पूर्व लूट का विरोध करने और उसके बाद पीछा कर रहे मन्नूगढ़ निवासी अजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें तीन बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके बाद पुलिस ने इंसाद और नफीस निवासी गांव भूरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, जबकि लोकेश उर्फ लोकी फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित काठा नदी के निकट से मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश को न्यायालय में पेश करके बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है।