{"_id":"5957f3884f1c1bec5b8b4988","slug":"11498936200-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले प्रेमी से बहस होने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले प्रेमी से बहस होने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिस
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)।
शादी से एक दिन पहले ही शुक्रवार की देर रात युवती के घर पहुंचकर प्रेमी ने मकान की तीसरी मंजिल पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती मकान की छत से नीचे गिर गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने ही युवती को छत से धक्का देकर नीचे गिराया है। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा झिंझाना की एक कॉलोनी निवासी युवती की दो जुलाई को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंच गए थे। इस बीच शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे मकान की तीसरी मंजिल से नीचे आकर गिरी। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच लोगों ने देखा कि युवती तड़प रही थी, जबकि आरोपी युवक छत पर खड़ा था। परिजनों ने शक जताया है कि आरोपी युवक ने ही उनकी बेटी को पीटा और तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया।
इसके बाद परिजनों ने घायल युवती को शामली के अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते युवती को मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका युवती से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जबकि परिवार के लोग उसकी दूसरी जगह शादी कर रहे थे। आरोपी का कहना है कि युवती खुद ही मकान की छत से कूदी है। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।