{"_id":"5946c96b4f1c1b123b8b4654","slug":"11497811307-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपुल का राजनीतिक कनेक्शन तलाश रही खाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विपुल का राजनीतिक कनेक्शन तलाश रही खाकी
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश विपुल उर्फ खूनी के मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शरणदाताओं से लेकर जमानतियों तक को पुलिस तस्दीक कर रही है। इसके साथ ही विपुल के राजनीतिज्ञों से कनेक्शन को भी तलाशा जा रहा है। पुलिस पड़ताल में अभी 15 नाम सामने आए हैं. जिनके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
कांधला क्षेत्र के भभीसा निवासी बदमाश विपुल खूनी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है थी। ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पिछले डेढ़ साल से विपुल पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था। शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने विपुल खूनी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। एसपी ने विपुल उर्फ खूूनी से करीब एक घंटा तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने विपुल से उसके शरणदाताओं से लेकर जमानतियों के बारे में जानकारी हासिल की। खतौली में भाजपा नेता राजू वाल्मीकि की हत्याकांड का विपुल मुख्य सूत्रधार रहा है। भाजपा नेता की हत्या के मामले में भी पुलिस ने विपुल से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि विपुल के राजनीतिक कनेक्शन की जांच की जा रही है। अभी जांच में करीब 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके संपर्क में विपुल बना हुआ था। इनमें सफेदपोश कनेक्शन तलाशा जा रहा है।
वेस्ट यूपी के माफिया के संपर्क में था विपुल
शामली। जरायम की दुनिया में वेस्ट यूपी के एक माफिया से विपुल खूनी का संपर्क हो गया थ। विपुल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उस माफिया के इशारे पर ही विपुल खूनी शामली जिले में भी किसी की हत्या कर सकता था। वहीं, बहावड़ी गांव में चल रही खूनी अदावत में भी विपुल खूनी एक पक्ष से जुड़ गया था। यही वजह है कि वह दूसरे पक्ष के सागर मलिक सहित तीन लोगों को पुलिस कस्टडी में मारने और सागर मलिक की मां ग्राम प्रधान बबली की हत्या करने की साजिश रच ली थी।