फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रोडवेज के परिचालक पर महिलाओं के साथ घृणित हरकतें करने का आरोप

रोडवेज के परिचालक पर महिलाओं के साथ घृणित हरकतें करने का आरोप

Tue, 26 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के परिचालक पर महिलाओं के साथ घृणित हरकतें करने का आरोप
रोडवेज के परिचालक पर महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

शामली। लखनऊ में तैनात महिला अधिकारी ने रोडवेज बस के परिचालक पर यात्रा के दौरान अकेली महिलाओं के बगल में सीट पर बैठकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजी है। साथ ही रोडवेज के एआरएम शामली को फोन पर परिचालक के कृत्यों की जानकारी दी।
जनपद शामली निवासी महिला अधिकारी वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। महिला अधिकारी होली की छुट्टी पर अपने घर आई थी। होली के बाद 23 मार्च को वह रोडवेज बस से लखनऊ जा रही थीं। महिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी शिकायत में बताया कि यात्रा के दौरान बस पर तैनात परिचालक लखनऊ तक के बीच में पड़ने वाले स्टॉपों पर अपनी सीट पर न बैठकर, जहां महिलाएं अकेले यात्रा कर रही थी, उनके बगल में बैठता गया। उनके बगल वाली सीट पर बैठी महिला जिला सीतापुर में उतर गई थी। इसके बाद परिचालक उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गया। रात के समय में अकेले सफर के दौरान परिचालक का कृत्य घृणित एवं भयावह था। महिला अधिकारी ने फोन पर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जो शिकायत की है, उसमें उसने पद नाम के स्थान पर आम युवती की तरह अपने नाम से शिकायत की है। साथ ही उन्होंने रोडवेज के एआरएम शामली को भी फोन पर परिचालक के कृत्यों की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कोट
लखनऊ में तैनात एक अधिकारी ने फोन पर उन्हें बस परिचालक की शिकायत की है, जिस पर उन्होंने लिखित में शिकायत भेजने को कहा है। जिस परिचालक की शिकायत की है वह मेरठ डिपो की बस पर तैनात है। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो उसे मेरठ डिपो के अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज वाजपेयी, एआरएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed