फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ूट की झूठी सूचना देना वाला गिरफतार

ूट की झूठी सूचना देना वाला गिरफतार

Sun, 04 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ूट की झूठी सूचना देना वाला गिरफतार
झिंझाना। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व एक लाख रुपये लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार की रात करीब तीन बजे एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर बताया कि वह करनाल स्थित मंडी में अपने धान बेचने के लिए गया था। लौटते वक्त बिडौली के समीप पांच बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित किया और ट्रैक्टर ट्राली व उसके पास से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पीड़ित को लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की तो वहां लूट जैसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली। नजदीक से ही उसका ट्रैक्टर बरामद हो गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि व्यक्ति ने लूट की झूठी सूचना दी थी। उस पर किसी का कर्जा था। झूठी सूचना के आरोप में लोकेश निवासी शामली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed