फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मजदूर के घर में फायर करने का आरोप

मजदूर के घर में फायर करने का आरोप

Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के घर में फायर करने का आरोप
मजदूर के घर में फायरिंग करने का आरोप
विज्ञापन

कैराना।
कस्बे के मौहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी रोजू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। रविवार सुबह चार बजे वह अपने बच्चों के रोने की आवाज सुनकर नींद से जगा। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश ने उसके मकान की खिड़की से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली चारपाई पर बिछे कपड़े में आरपार हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से एक खोखा कारतूस भी मिला, जिसे पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मजदूरी पर गया युवक लापता
कैराना। कस्बे के मौहल्ला अफगानान निवासी रगबीर ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र अमित 25 अक्तूबर को घर से मजदूरी करने हिसार फैक्ट्री के लिए गया था, जो फैक्ट्री में नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई सुराग भी नहीं लग सका। लापता एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहन से मारपीट का आरोप
कैराना। क्षेत्र के गांव बीनडा निवासी संजना ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार में एक भाई है। माता-पिता की मृत्यु होने के बाद उसके हिस्से में सवा ग्यारह बीघा जमीन आती है, जिसे भाई हड़पना चाहता है। आरोप है कि रविवार सुबह भाई सचिन ने ही उसकी जमीन हड़पने के लिए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बीच-बचाव में आए एक रिश्तेदार के साथ भी मारपीट कर दी। पीडिता की कोतवाली में शिकायत के बाद पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
कैराना। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। शनिवार शाम अकबरपुर सुन्हेटी में इब्राहीम और उस्मान पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत किया।

गढ़ीपुख्ता पुलिस की दबिश
कैराना। चोरी के आरोपी की तलाश में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने क्षेत्र के गांव बराला में दबिश दी। आरोपी पुलिस के आने से पहले मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। रविवार को गढ़ीपुख्ता थाने के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के ग्राम बराला में दबिश दी, लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी चोरी के मामले में फरार चल रहाहै, जिसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed