फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट

बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट

Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट
कांधला।
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर बारातियों और दुुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
कस्बा कांधला के एक मोहल्ला में शनिवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव से बारात आई हुई थी। दोपहर में खाना खाकर बारात में आए कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग करने लगे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया, तो दोनो पक्षों में गाली गलौच के बाद धक्कामुक्की हो गई। उस समय आस पास के लोगों ने बीच बचाव करा दिया लेकिन कुछ देर बाद दोनो पक्षों के लोगों में फिर से मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इस बात पर दूल्हे पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बाद में दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत कराया और शादी की रस्म पूरी कराई गईं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हो गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed