{"_id":"6ae5dba9899a7c7459041381","slug":"attack-at-home-following-a-dispute-at-a-shop-women-injured-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118752-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दुकान पर विवाद के बाद घर पर हमला, महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: दुकान पर विवाद के बाद घर पर हमला, महिलाएं घायल
Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित बीके एस्टेट इलाके में रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। आरोपियों ने एक युवक के घर पर ईंटें बरसाईं जिससे परिवार की महिलाएं चोटिल हो गईं। यह घटना 26 अक्तूबर की है।
पीड़ित कृष्ण शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान पर उनके भतीजे रोहित और दोस्त कृष्णा का करण तलवार और जशन ढींडसा से विवाद हुआ था। उसने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया था। इसके कुछ देर बाद करण तलवार और जशन ढींडसा अपने 10-12 साथियों के साथ कई वाहनों में सवार होकर कृष्ण शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके भाई राजवीर शर्मा और उनकी पत्नी बाहर आए, तो हमलावरों ने उनसे भी हाथापाई की। हमलावरों ने ईंटें बरसाईं जिससे उसकी माता और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी परिवार को गालियां देते और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर धरना दिया। इसके बाद थाना टिब्बा पुलिस ने करण तलवार, जशन ढींडसा और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।