{"_id":"5b2bfa1f4f1c1bf76e8b9737","slug":"111529608735-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का बहला फुसलाकर अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का बहला फुसलाकर अपहरण
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
बृहस्पतिवार को गांव आमवाली निवासी एक युवक थाना झिंझाना पहुंचा और तहरीर दी। बताया कि रिश्ते में लगने वाला चाचा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया। इसमें आरोपी का भाई का भी शामिल है। आरोप है कि पत्नी चार बच्चों को छोड़ गई और घर में रखे सोने चांदी के जेवर के अलावा नकदी भी अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल, उसके भाई सुनील निवासी आमवाली के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ ही आरोपी और महिला को तलाश किया जा रहा है।
मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
झिंझाना। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व गांव में रहने वाले शौकत के साथ हुई थी। आरोप है कि पति, जेठ, जेठानी व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और बच्चो को छीनकर उसे घर से निकाल दिया है। जब वह पुलिस चौकी चौसाना में शिकायत लेकर पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी एमएस गिल ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों को थाना झिंझाना में तलब किया है।