{"_id":"5b1c19e34f1c1bfd6e8b6e9d","slug":"111528568291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
गांव बधुपुरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
क्षेत्र के ग्राम बधुपुरा निवासी शराफत और फैय्याज पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे शराफत का पुत्र मुनव्वर अपने भाई सावेज के साथ गांव में ही कबूतरबाजी को देखने गए हुए थे। वहां फैय्याज का लड़का बारी भी था। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए तथा जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव भी शुरु हो गया। पथराव में मुनव्वर और बारी के सिर में ईंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोग मामूली चोटिल हुए। घटना की सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। संघर्ष का कारण पुलिस जमीनी विवाद मान रही है। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए और एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।