{"_id":"5b0314ec4f1c1bd8408b707c","slug":"111526928620-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ से घर लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतीसगढ़ से घर लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Updated Tue, 22 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ से घर लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
कैराना।
छत्तीसगढ़ में कोल्हू पर गया युवक एक माह से लापता है। सब जगह तलाश करने पर भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो चिंतित परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी राजेंद्र छत्तीसगढ़ में कोल्हू पर काम करने के लिए गया हुआ था। कई महीनों से वह वहां काम कर रहा था। राजेंद्र के पिता महेंद्र के अनुसार काम खत्म होने के बाद राजेंद्र 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से शामली आने के लिए चला था, जिसके बाद एक सप्ताह में उसको आ जाना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आया। परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन भी नहीं मिला। परिजनों ने राजेंद्र की अपनी सभी रिश्तेदारियों में तलाश शुरू कर दी है। फिर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। सोमवार को लापता राजेंद्र का पिता महेंद्र अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचा और कोतवाली पुलिस को सारी बात बताई। महेंद्र ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में महेंद्र की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।